‌‌‌घर से बरामद हुई एक नाली बंदूक, परिजन गायब  

0
1323

-नैनीजोर की पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
बक्सर खबर। नैनीजोर थाने की पुलिस को किसी ने गुप्त सूचना दी। बड़की नैनीजोर ढाबी के मेघनाथ यादव के घर में अवैध हथियार रखा हुआ है।  सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस ने वहां रेड की और हथियार बरामद किया। हालांकि जब छापामारी हुई। घर के पुरुष सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। इस वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

लेकिन, चिह्नित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। ऐसा वहां के थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने मीडिया के लोगों से कहीं। हालांकि यह बंदूक देखने से रेगुलर लाइसेंसी गन प्रतीत हो रही है। लेकिन, यह उनके घर कैसे और कहां से आई। इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here