शोकाकुल परिजनों से मिले डॉ. दिलशाद आलम, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन बक्सर खबर। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय, बिहार के सचिव एवं रोटरी क्लब के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम सोमवार को भोजपुर जिले के बेलौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. आलम ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए युवा सदस्य को खोना बेहद दुखद और पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। पीड़ित परिवार को समय पर न्याय, सम्मान और आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है। परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।श्रद्धांजलि सभा में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के आरा विंग से अवधेश, अरुण कुमार और राहुल कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंत में संगठन की ओर से दोहराया गया कि न्याय और मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव पहल की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।































































































