एनएच पर कार ने मारी बाइक को टक्कर, हालत गंभीर

0
30

-कृष्णाब्रह्म थाना के चौकियां गांव के समीप हुई दुर्घटना                                                                                बक्सर खबर। तेज रफ्तार कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना गुरुवार को एनएच 922 पर कृष्णाब्रह्म थाना के चौकियां गांव के समीप दोपहर के वक्त हुई। सूचना के अनुसार घायल महेन्द्र यादव (32) चौकियां गांव के ही निवासी हैं। ग्रामीणों ने बताया कार बक्सर की तरफ जा रही थी। बाइक सवार अपनी गांव की तरफ आ रहे थे।  दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई।

लोगों ने घायल को तुरंत डुमरांव अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार कार चालक भी अपना वाहन छोड़ वहां से भाग खड़ा हुआ। दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई यह ज्ञात नहीं हो सका है। इस संबंध में पूछने पर कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया घायल का उपचार चल रहा है। दुर्घटना का कारण बनी बलेनो कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here