29 जून से पुराने समय पर चलेंगी अदालतें

0
140

सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा न्यायिक कार्य                                                             बक्सर खबर। व्यवहार न्यायालय बक्सर एवं अनुमंडल न्यायालय डुमरांव की सभी अदालतें 29 जून से अपने नियमित समय पर संचालित होंगी। इसके तहत न्यायालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक न्यायिक कार्य किए जाएंगे। प्रभारी प्रशासन न्यायालय राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में लागू मॉर्निंग की न्यायालय व्यवस्था 27 जून तक ही प्रभावी रहेगी।

इसके बाद अदालतों का संचालन नियमित समय-सारिणी के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि 29 जून से सभी न्यायालय निर्धारित समय पर खुलेंगे और न्यायिक कार्यवाही पूर्ववत संचालित की जाएगी। न्यायालय प्रशासन ने अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा आम नागरिकों से नई समय-सारिणी का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here