अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

0
26

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी कतार                                                       बक्सर खबर। सोनवर्षा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। घटना एनएच-319 स्थित आरा–मोहनिया मुख्य मार्ग पर कड़सर गांव के समीप हुई। मृतक की पहचान कड़सर निवासी धीरेंद्र रवानी के रूप में की गई है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एनएच-319 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि धीरेंद्र रवानी गेहूं पिसवाने के लिए मिल जा रहे थे। इसी दौरान वह सड़क पार कर रहे थे।

तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं, ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here