‌‌‌सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

0
1264

-मौके पर थम गई सांस, देर रात हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार की रात नावानगर बाजार में हुई। सूचना के अनुसार मृतक का नाम सुरेश यादव (उम्र लगभग 35 वर्ष) था। बाजार से सटे अमीरपुर गांव का निवासी था। जब लोगों को दुर्घटना के बारे में पता चला तो तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में पूछने पर नावानगर के थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया हमें सूचना मिली तो पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन, किस वाहन ने टक्कर मारी, यह ज्ञात नहीं हो सका। पूछताछ में पता चला यह युवक किसी शादी समारोह में शामिल हो घर लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान किसी तेज गति से जा रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here