श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव

0
29

एमवी कॉलेज के शिक्षकों-कर्मचारियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प                                                      बक्सर खबर। शहर के एमवी कॉलेज में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने किया। समारोह की शुरुआत महाविद्यालय परिसर स्थित महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एकत्र होकर बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने वीर कुंवर सिंह के अद्वितीय साहस, वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर इतिहास रचा, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here