थर्मल पावर स्टेशन के अंदर भड़की आग, कोई हताहत नहीं

0
232

-समय रहते पावर सब स्टेशन की अग्निशमन टीम ने पाया काबू
बक्सर खबर। चौसा में स्थित बक्सर थर्मल पावर स्टेशन में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही थर्मल पावर सब स्टेशन में तैनात अग्निशमन दस्ते ने समय रहते उस पर काबू पा लिया। इस संबंध में पूछने पर एसजेवीएन के लोगों ने कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय सूत्रों ने बताया, जहां यह दुर्घटना हुई। वहां घास-फूस लगी थी। उसमें आग लगी। समय रहते बचाव दल के लोगों ने उस पर काबू पा लिया। यह मुख्य प्लांट से कुछ दूर वाकया हुआ। इस वजह से कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। न ही कोई हताहत हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ जब मुफस्सिल थाने से संपर्क किया गया तो वहां के थानाध्यक्ष ने कहा हमारे यहां इस तरह की कोई सूचना नहीं है। मामला छोटा रहा होगा। शायद इसी वजह से इसकी शिकायत नहीं हुई है। हालांकि इन दिनों गर्मी बहुत पड़ रही है। ऐसे में सजग रहने की जरूरत है। कुछ वर्ष पूर्व थर्मल पावर स्टेशन के एक गोदाम में आग लगी थी। तब करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। इन बातों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बहुत जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here