24 साल की देश सेवा कर लौटे हवलदार मुकेश सिंह का जोरदार स्वागत

0
317

स्टेशन पर उमड़ा पूर्व सैनिकों का हुजूम, देशभक्ति नारों के साथ निकाला गया जुलूस                                         बक्सर खबर। बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट में 24 वर्षों तक देश सेवा करने के बाद हवलदार मुकेश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होकर गृह जनपद लौटने पर बुधवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की जिला इकाई द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतरते ही पूर्व सैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने जुलूस के रूप में कवलदह पोखरा स्थित शहीद स्मारक तक मार्च किया, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह व सहयोगियों ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर मुकेश सिंह को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में उन्हें संघ के कार्यालय फोर सीजन मैरिज हॉल लाया गया, जहां उपस्थित पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। अंत में उन्हें उनके पैतृक गांव खैरांटी पहुंचाकर ससम्मान गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह ने कहा कि हवलदार मुकेश सिंह ने अपने 24 वर्षों के सेवा काल में देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी उपस्थित सैनिकों एवं समिति सदस्यों को धन्यवाद देते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में भी हर सेवानिवृत्त सैनिक का इसी प्रकार भव्य स्वागत सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह, सूबेदार मेजर जितेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. सुधीर सिंह, मिथिलेश कुमार यादव, राजबली सिंह, रमेश सिंह, मोहन यादव, सूबेदार मेजर राजेंद्र प्रसाद, सुभाष मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, विपिन बिहारी सिंह, राजेश्वर सिंह, फूल बदन सिंह, तारा बाबू सिंह, जयराम सिंह, नारद मुनि सिंह, जनार्दन सिंह, जालिम सिंह, जगलाल प्रसाद, भोला प्रसाद, सीताराम प्रसाद, ध्रुव यादव, शिवकुमार सिंह, मंजी सिंघानिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here