दीक्षा की मौत पर उठी न्याय की मांग

0
259

डॉ. मनोज पांडेय ने लिखा पत्र, कहा- निष्पक्ष जांच के बिना न्याय मुमकिन नहीं…..                                             बक्सर खबर। जिले की होनहार बेटी दीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर अब न्याय की मांग तेज होती जा रही है। इस मामले में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि दीक्षा की मौत ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे जिले और प्रदेशवासियों को झकझोर दिया है। घटना के बाद से आम लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

लोगों को आशंका है कि इस मामले में सच्चाई को दबाने और दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा सकता है। डॉ. मनोज पांडेय ने मांग की है कि मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए तथा इसकी निगरानी उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के अधीन हो। साथ ही दोषियों की शीघ्र पहचान कर कठोर सजा देने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here