डीएम का आदेश जारी, अब दोपहर 12 बजे तक चलेंगे विद्यालय

0
332

– इस आदेश से कुछ नहीं मिलेगी राहत, 31 तक प्रभावी रहेगा निर्देश
बक्सर खबर। मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए जिलाधिकारी साहिला ने विद्यालय संचालन का समय में फेरबदल किया है। सोमवार की शाम उनके कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है। दोपहर 12 बजे के उपरांत कक्षा आठ तक के विद्यालय में पठन-पाठन नहीं होगा। यह आदेश आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय, निजी विद्यालय व कोचिंग संस्थान पर भी प्रभावी होगा। जहां कक्षा आठ तक के छात्र पढ़ते हैं। ऊपर की कक्षाओं मसलन उच्च विद्यालयों के लिए यह आदेश नहीं है।

पत्र के अनुसार यह आदेश 31 मई तक प्रभावी होगा। अर्थात मौसम का तेवर अगर आगे और तल्ख रहा तो उसमें कुछ और बदलाव संभव है। वहीं दूसरी तरफ जानकार लोगों ने कहा। दोपहर 12 बजे भी उतनी ही गर्मी पड़ती है, जितनी एक बजे के लगभग पड़ती हैं। समय को कम से कम साढ़े 11 बजे होना चाहिए। इसमें ऐसा भी हो सकता है, विद्यालय का कार्यकाल जो फिलहाल साढ़े छह बजे प्रारंभ होता है। उसे छह बजे किया जा सकता है। पूर्व से मौसम विभाग ने जो संभावनाएं जताई हैं। उसके अनुसार इस वर्ष ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here