विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वक्ताओं ने परशुराम जी के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश बक्सर खबर। भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में शहर के नहर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। मंदिर परिसर घंटों तक भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान रहा। उपस्थित श्रद्धालु पूरे मनोयोग से पूजा-पाठ में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन तप, त्याग और समर्पण का प्रतीक है, जो समाज को सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, हरिद्वार तिवारी, मनमन पांडेय, पीयूष पांडेय, दयानंद उपाध्याय, आनंद कुमार पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय, डॉ. श्रवण तिवारी, अभिषेक ओझा, सरोज तिवारी, संजय ओझा, प्रमोद कुमार चौबे, अवधेश चौबे, आशुतोष चतुर्वेदी, अखिलेश पांडेय, रितेश जी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




























































































