मजदूर यूनियन ने मनाई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

0
22

बहुजन समाज के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत : डॉ. मनोज यादव                              बक्सर खबर। चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के कार्यालय परिसर में रविवार को बामसेफ, डीएस-4 एवं बहुजन समाज के प्रेरणास्रोत मान्यवर कांशीराम की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा उनके बताए मार्ग को स्मरण करते हुए की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री सह पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक महान समाज सुधारक, दूरदर्शी नेता और बहुजन समाज के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के गरीब, शोषित, वंचित एवं उपेक्षित वर्गों को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब ने बामसेफ, बसपा और डीएस-4 जैसे संगठनों की स्थापना कर बहुजन समाज को संगठित किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए सतत आंदोलन का प्रतीक रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांशीराम साहब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने हमेशा शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यदि समाज उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाए तो समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय की स्थापना संभव है।

इस अवसर पर बुद्धिजीवी विकास मंच के संयोजक प्रो. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामाशीष कुशवाहा, बसपा चौसा के प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, अधिवक्ता राम लखन पाल, डॉ. सुनील कुमार सिंह, अजीत कुमार, भुवर राइन, दिलबहार चौधरी, भरत पांडे, मुन्ना चौधरी, मुन्ना खरवार, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, समीम साईं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here