देश की पहली डिजिटल जनगणना का फूंका बिगुल, डीएम ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

0
502

9 से 14 मार्च तक चलेगा प्रशिक्षण, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण और पोर्टल से होगी मॉनिटरिंग                बक्सर खबर। जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समाहरणालय परिसर स्थित नए सभागार में दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण 9 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 मार्च से 11 मार्च तक जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 12 मार्च से 14 मार्च तक अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तर से दो प्रशिक्षक जिले में आए हुए हैं, जो जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं तथा डेटा संग्रहण की विधि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण देंगे।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। इस बार जनगणना का डेटा संग्रहण मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जबकि इसकी मॉनिटरिंग केंद्रीय पोर्टल के जरिए की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनगणना की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 2 मई से 31 मई तक किया जाएगा। वहीं स्वगणना की प्रक्रिया 17 अप्रैल से 1 मई तक चलेगी। द्वितीय चरण में वास्तविक जनगणना का कार्य 1 मार्च 2027 तक संपन्न किया जाएगा। इसके बाद रिविजन राउंड 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें छूटे हुए विवरणों का सत्यापन और संशोधन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here