छात्र-युवा संवाद में शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा

0
18

भारत की जनवादी नौजवान सभा की बैठक में जिला वर्किंग कमेटी का गठन                                             बक्सर खबर। शहर के मल्लाह टोली मोड़ स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र कुमार चौधरी ने की। बैठक में युवाओं ने संगठन विस्तार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राज्य सचिव रजनीश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक असमानता जैसे कई गंभीर सवाल खड़े हैं। इन चुनौतियों का समाधान तभी संभव है जब युवा संगठित होकर अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत की जनवादी नौजवान सभा हमेशा से युवाओं के हक और अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष को मजबूत करना है।

इस अवसर पर पूर्व डीवाईएफआई नेता रमेश कुमार और दिनेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवाओं की एकजुटता से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से भारत नौजवान सभा, जिला की वर्किंग कमेटी का गठन किया गया। इसमें धीरेंद्र चौधरी को जिला संयोजक और रमेश राम को सह-संयोजक चुना गया। वहीं दिनेश कुमार, गोलू कुमार, शंकर कुमार और श्रवण कुमार राम को सदस्य बनाया गया। इस प्रकार वर्किंग कमेटी में कुल सात सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा जिले में युवाओं के सवालों को लेकर आगे भी विभिन्न कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here