महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में प्रेरणा फाउंडेशन का कार्यक्रम, महिलाओं की भूमिका और शिक्षा पर दिया गया जोर बक्सर खबर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणा फाउंडेशन की ओर से शहर स्थित एमवी कॉलेज परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कांत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित और सशक्त महिला ही एक बेहतर राष्ट्र की नींव रखती है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट विवेक कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर अंजली दुबे, समीक्षा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सपना कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अनन्य कुमारी, कृष्ण कुमार, आशीष मिश्रा, ऋषु मिश्रा, राहुल रंगीला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




































































































