विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में अब हर हफ्ते होगी बच्चों की मेडिकल जांच

0
163

जिलाधिकारी ने गार्ड की तैनाती और बच्चों के कमरों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाने का दिया आदेश                       बक्सर खबर। जिलाधिकारी साहिला ने शनिवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में कुल पांच बच्चे आवासित पाए गए। डीएम ने बच्चों की देखभाल, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधा और साफ-सफाई की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के खान-पान के मेन्यू में उनकी जरूरतों के अनुसार सुधार किया जाए, ताकि उन्हें संतुलित और पौष्टिक भोजन मिल सके। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रति सप्ताह चिकित्सीय जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर से प्राप्त परामर्श पत्र को सुरक्षित संधारित किया जाए और उसमें दी गई सलाह का पूरी तरह पालन किया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कराने का अनुरोध करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बच्चों के कमरों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा बच्चों के अनुकूल पेंटिंग और सजावट कराने को भी कहा, ताकि उनके लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सके। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक को निर्देश दिया कि जिन दंपतियों को नियमानुसार संस्थान के माध्यम से बच्चे दत्तक दिए जाते हैं, उनका निर्धारित अंतराल पर फॉलो-अप करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वर्तमान में दत्तक दिए जाने वाले बच्चों के संबंध में सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here