वैज्ञानिक सीवी रमन की स्मृति में आयोजित होंगे संगोष्ठी और प्रदर्शनी बक्सर खबर। शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। यह आयोजन महान वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की स्मृति में किया जा रहा है। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में पोस्टर का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि डॉ. सीवी रमन की खोज ने भारतीय विज्ञान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की भावना तथा नवाचार के प्रति जागरूकता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार बने, यही इस आयोजन का उद्देश्य है।
महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि समारोह के अंतर्गत संगोष्ठी, विज्ञान प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विशिष्ट विषयों पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. भरत कुमार, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, श्री दीपक कुमार, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. विरेन्द्र प्रसाद, डॉ. सुजित कुमार यादव, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. अरविन्द सिंह, विनायक दत्त पाठक, चिन्मय प्रकाश झा, शैलेन्द्र कुमार पाठक, शिवम् भारद्वाज, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






























































































