अयोध्या में धर्म ध्वजारोहण पर इस्कॉन ने निकाली नगर संकीर्तन यात्रा 

0
97

—–हरे कृष्ण–हरे राम के संकीर्तन से सड़कें हुई गुंजायमान                                                              बक्सर खबर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण के पावन अवसर पर मुसाफिर गंज स्थित इस्कॉन ने गुरुवार को भव्य नगर संकीर्तन यात्रा निकाली। यात्रा में उमड़ी भीड़ ने शहर के प्रमुख मार्गो को हरे कृष्ण–हरे राम के संकीर्तन से गुंजायमान कर दिया। इस आध्यात्मिक आयोजन में द्वारकानाथ, ऋषिकेश प्रभु, राम निताई, पद प्रभु और सेवा स्वयंभू प्रभु की विशेष उपस्थिति रही। श्री राधा मदन मोहन मंदिर मुसाफिर गंज से यात्रा का शुभारंभ हुआ। शुरुआत से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृदंग, करताल और मधुर हरिनाम की धुनों पर भक्तगण नृत्य करते आगे बढ़ते रहे। यात्रा स्टेशन रोड, पुलिस चौकी, पीपी रोड, मुनीम चौक, ठठेरी बाजार, मेन रोड, सब्जी मंडी,कोइरपुरवा और ज्योति प्रकाश चौक होते हुए पूरे शहर में भक्ति, उल्लास और दिव्यता का माहौल बनाती चली गई।

जगह-जगह लोगों ने घरों से निकलकर हरिनाम संकीर्तन का स्वागत किया और कई स्थानों पर भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। मंदिर के अध्यक्ष मनोहर दास प्रभु ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामूहिक सद्भाव और कृष्ण भक्ति को जागृत करना है। यात्रा का समापन ज्योति प्रकाश चौक पर श्री चैतन्य महाप्रभु के संदेश के साथ किया गया। हरि नाम ही कलियुग में कल्याण का एकमात्र उपाय है। हरिनाम वह करता है, जो सभी चिकित्सा पद्धतियों के संयुक्त प्रभाव से भी संभव नहीं। यह आत्मिक कल्याण का एंटीबायोटिक है। इस अवसर पर विनय प्रभु, मुकुंद सनातन प्रभु, पुरुषोत्तम प्रभु, रवि प्रभु, रितेश, आदित्य, सक्षम, सिद्धार्थ, पंकज, मनोज प्रभु सहित महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here