अधिवक्ता राजेंद्र पांडेय का हृदयाघात से निधन, कल कोर्ट में नहीं होगा काम

0
834

—जिला अधिवक्ता संघ बक्सर ने गहरा शोक व्यक्त किया है                                                                            बक्सर खबर। जिले के प्रख्यात अधिवक्ता राजेंद्र पांडेय 55 वर्ष, निवासी नया भोजपुर का सोमवार को हृदयाघात से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत अधिवक्ता स्वभाव से मिलनसार और पेशेवर निष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर जिला अधिवक्ता संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संघ के महासचिव विन्देश्वर पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने बताया कि दिवंगत आत्मा की श्रद्धांजलि में मंगलवार को व्यवहार न्यायालय के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस निर्णय के तहत कल न्यायालय में किसी भी प्रकार का अधिवक्ता कार्य नहीं होगा। संघ ने स्व. पांडेय के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here