एनएच पर फिर दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक घायल  

0
753

-आगे वाले को पीछे से दूसरे ने ठोका, अस्पताल में चल रहा उपचार
बक्सर खबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर शनिवार की सुबह फिर दो ट्रकों की भिड़ंत हुई। औद्योगिक थाना के अहिरौली के समीप हुई टक्कर में पीछे वाले ट्रक का चालक घायल हो गया। आगे वाले को कुछ विशेष नुकसान नहीं हुआ। पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया सूचना मिलते ही मौके पर 112 की टीम पहुंची और चालक को वहां से निकालकर अस्पताल ले गई। अभी उसका नाम पता ज्ञात नहीं हुआ है। लेकिन, पुलिस कर्मियों ने बताया उसका एक पैर में मोच है। और वह खतरे से बाहर है।

दुर्घटना का कारण क्या था। क्या सड़क पर खड़े वाहन को उसने पीछे से टक्कर मारी। उन्होंने बताया दोनों ट्रकों पर बालू लदा है। आगे वाला धीरे चल रहा था। तभी उसने पीछे से टक्कर मार दी। संभत: उसे नींद आ रही थी। एक को छोड़ कोई अन्य हताहत नहीं है। इस तरह की दुर्घटना एक दिन पहले शुक्रवार को नया भोजपुर ओपी के चना गांव के समीप हुई। वहां बालू लदे ट्रक में पीछे से लोहे की सरिया लदा ट्रक टकरा गया। चालक मोहित की मौत हो गई। वह बदायूं, यूपी का रहने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here