-नए पदाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार
बक्सर खबर। जिले की अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह का तबादला हो गया है। उनकी जगह अरुण कुमार सिंह यहां के नए अपर समाहर्ता बनाए गए हैं। इससे पहले वे आपदा पदाधिकारी वैशाली थे। आज मंगलवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। यह तबादला दो-तीन पहले ही हुआ था। सरकार द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार कुमारी अनुपम सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पटना के पद पर भेजा गया है।
हालांकि इस तबादले से लोगों को एक झटका सा लगा है। भूमि संबंधित मामलों की गाड़ी एक बार फिर बेपटरी हो सकती है। क्योंकि एक तो पदाधिकारी नए दूसरे सामने विधानसभा चुनाव। अपने जिले में फिलहाल भूमि अधिग्रहण के कई मामले चल रहे हैं। जैसे चौसा – बक्सर बाइपास। चौसा थर्मल के प्रभावित किसानों का मुआवजा। इन सब कार्यों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।