महाविद्यालयों में शिक्षा सुधार को देंगे नई दिशा, संगठन ने कई को सौंपे अहम दायित्व बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक के रूप में एक बार फिर अविनाश पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा दक्षिण बिहार प्रांत के सासाराम में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग के दौरान की गई। लगातार दूसरी बार यह दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिम्मेदारी मिलने के बाद अविनाश पाण्डेय ने संगठन के प्रति आभार जताया और कहा कि वे शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जिले में विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
नवनियुक्त जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने भी कहा कि जिले के सभी महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ठोस और सार्थक प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर संगठन ने अन्य अहम जिम्मेदारियां भी सौंपीं। विभाग छात्रा संयोजक के रूप में अंशिका सिंह को दायित्व मिला, जबकि भोजपुर विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी डॉ भरत चौबे को दी गई। जिला प्रमुख के रूप में डॉ रवि प्रभात का नाम सामने आया। सोशल मीडिया के प्रांत टोली सदस्य की जिम्मेदारी आदित्य गुप्ता को दी गई है। नवीन दायित्वधारियों को बधाई देने वालों में खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनिश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह, विराज सिंह, नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा, सदानंद पाण्डेय, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक राहुल कुमार, नगर सह मंत्री अभिषेक गुप्ता, विवेक पाण्डेय, हिमांशु कश्यप, राहुल वर्मा, नंदन कुमार, अनिकेत कुमार, रतन कुमार, रंजीत कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।