कर्मनाशा में डूबे किशोर का शव यूपी में मिला, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

0
1133

–डेढ़ घंटे तक बाधित रहा यातायात, गांव में मचा कोहराम                                                              बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव का रहने वाला 17 वर्षीय उमेश कुमार उर्फ छोटू पिता रामाशीष राम सोमवार को कर्मनाशा नदी में मवेशी धोने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी सोमवार को उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह किशोर का शव उत्तर प्रदेश सीमा में सायर घाट के पास बहता हुआ मिला।

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जब शव गांव लाया गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने डिहरी गांव के पास चौसा-रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस सड़क जाम से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जिला परिषद सदस्य पूजा देवी, बसपा नेता अभिमन्यु सिंह कुशवाहा और स्थानीय लोगों ने उमेश के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने और पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन परिजन बड़े अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here