– घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं थे परिजन
बक्सर खबर। कोरानसराय गांव में किशोरी ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। जब यह घटना दोपहर के लगभग हुई। उस वक्त किशोरी के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। परिजनों को इसकी सूचना दूसरे बच्चों ने दी। लोग भागे-भागे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घर वालों ने कहा कि पुलिस के आने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। हालांकि पुलिस की बातें इसको लेकर स्पष्ट नहीं थी। उनका कहना था गले पर रस्सी के निशान थे।
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यहां शव के साथ सदर अस्पताल पहुंचे उसके मामा चंदन पासवान ने बताया कि यह घर अकेली थी और फांसी लगा ली। इसके पिता का नाम सरोज पासवान है। यह उनकी पांच बच्चों में सबसे बड़ी थी। मां तब बैंक गई थी और पिता काम करने गए हुए थे। उसने ऐसा क्यूं किया। यह किसी को पता नहीं है। दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। बच्ची की उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही है। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी।

































































































