‌‌‌ तालाब में डूबने से किशोर की मौत, गया था मछली मारने

0
1598

-सुबह दस के लगभग हुई दुर्घटना, पुलिस ने किया पंचनामा
बक्सर खबर। तालाब में डूबने से सोमवार की सुबह किशोर की मौत हो गई। मृतक का नाम चंदन कुमार (15) पुत्र विजय राम है। यह राजपुर थाना के पुरैनी गांव का रहने वाला था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिन के दस बजे के लगभग यह दोस्तों संग गांव के समीप तालाब में मछली मारने गया था।

वहां तालाब में यह फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। गांव के लोगों को पता चला तो उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बारह बजे के लगभग इसकी सूचना राजपुर पुलिस को मिली। वहां जांच करने गई टीम ने बताया कि हमें ग्रामीणों ने बताया कि वह गहरे पानी में गिर गया था। जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here