-स्वयं चेतने वाले बच जाएंगे नुकसान से, लग सकता है जुर्माना
बक्सर खबर। नगर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलने वाला है। हालांकि कुछ लोगों को नोटिस भी थमा दी गई है। लेकिन, सभी को थोड़ा समय दिया गया है। प्रशासन का कहना है, पहले मैपिंग हो रही है। कहां कितनी कार्रवाई की आवश्यकता है। साथ ही कौन-कौन ऐसे लोग हैं। जिनके खिलाफ जुर्माना लगे। अर्थात इस बार पूरी तैयारी चल रही है। क्योंकि बुलडोजर गरजने को तैयार है।
प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे फैलते अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लगता है। क्योंकि लोग सड़क के किनारे तक चढ़ आते हैं। वहीं जिनकी अपनी दुकान है, वे भी सड़क पर सामान फैलाते हैं। ऐसा करने वालों को बार-बार चेतावनी दी जाती है। लेकिन, वे अपनी आदत से बाज नहीं आते। ऐसे लोगों के खिलाफ अब कार्रवाई जरुरी हो गई है। पूछने पर सदर एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके लिए कमेटी बनाई गई है। जो जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगी।



































































































