-एनएच 120 पर हुई दुर्घटना, वाहन की पहचान नहीं
बक्सर खबर। खेत की तरफ से घर लौट रहे किसान पृथ्वीनाथ मिश्रा (52) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, गंभीर हालत उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर जिला मुख्यालय आधी रात के वक्त पहुंचे।
लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना शुक्रवार को कोरानसराय थाना के मठिला गांव के समीप हुई। शाम से साढ़े सात बजे रहे थे। तभी सड़क पार करते मिश्रा को वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया किसी ने वाहन के बारे में कुछ नहीं बताया है। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल परिजनों ने भी इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।



































































































