‌‌पियक्कड़ों के लिए जनहित में जारी : अमसारी से ले गए हों शराब तो नष्ट कर दें सारी

0
751

बक्सर खबर। चौगाई प्रखंड के अमसारी गांव में जहां शराब पार्टी हुई थीं। वहां जिस नशीले पदार्थ का सेवन किया गया था। वह जहरीला निकला। सूचना के अनुसार गणतंत्र दिवस की रात वहां 12 से 13 लोग पार्टी में शामिल हुए थे। छह लोगों की मौत के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इस लिए प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है। जो लोग वहां गए थे। वे सावधानी बरतें। अगर कोई वहां से नशीला पदार्थ ले गया हो।

तो उसे नष्ट कर दें। क्योंकि वहां तैयार नशीला पदार्थ जानलेवा हो सकता है। शुक्रवार को पीसी के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में एसपी ने कहा। हम सबसे आग्रह करते हैं। अगर किसी के पास अमसारी से ले गई देसी शराब अथवा कोई नशीला पदार्थ हो तो उसे नष्ट कर दें। कहीं फेंके नहीं। क्योंकि उससे किसी को खतरा हो सकता है। हालांकि यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की रात वहां कितने लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here