-घर से बरामद हुए तीन असलहे और 17 कारतूस
बक्सर खबर। स्वर्ण व्यवसायियों को लूटने वाले कुख्यात अपराधी मदन सोनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले की टीम ने गुरुवार को उसे झारखंड के देवघर से दबोचा। देर रात उसे जिला मुख्यालय लाया गया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे मीडिया के समक्ष लाया गया। नगर थाना में आयोजित पीसी के दौरान सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि इसने अपराध कबूल कर लिया है। 23 अगस्त 2019 को इसने ठठेरी बाजार के स्वर्ण व्यवसायी पंकज वर्मा को लूट लिया था।
तब से इसकी तलाश जारी थी। लेकिन, उसने अपना नाम मनीष वर्मा, निवासी दिलदारनगर, जिला गाजीपुर बताया था। इसकी वजह से पुलिस गुमराह रही। लेकिन, जांच के दौरान पता चला यह मदन सोनार है। जो कृष्णाब्रह्म थाना के बड़का दिया का निवासी हैं। गिरफ्तारी के उपरांत उसने बताया घर में हथियारों को छीपाकर रखा है। पुलिस ने वहां रेड की और छीपाकर रखा गया एक देसी पिस्टल, दो तमंचे व कुल 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके खिलाफ पूर्व से जिले में चौदह एवं उत्तर प्रदेश के मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) में दो मामले दर्ज हैं।































































































