बक्सर खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर नगर के तत्वावधान में शहीद स्मारक पर मोमबतियां जलाकर शहीदों का नमन किया गया। 16 दिसंबर विजय दिवस के अवसर यह कार्यक्रम आयोजित था। नगर अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में कमलदह पोखर स्थित अमर जवान स्तम्भ पर अनेक युवा एकत्र हुए।
मोमबत्ती जलाकर भाजयुमो ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 1971 युद्ध की वीर गाथा पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष प्रियदर्शी, अविनाश पाण्डेय सहित जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे, उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, कृष्णकांत तिवारी, प्रभाकर, अनूप सिंह, शेखर, गोलू, पीयूष, ओमजी यादव सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



































































































