सर्पदंश से युवक की मौत, सोते समय हुई घटना

0
1416

बक्सर खबर। घर में सो रहे युवक को सोमवार की रात सर्प ने काट लिया। घटना सोनवर्षा गांव की है। जहां विकास कुमार (22) पुत्र जगनरायण यादव रात में भोजन के उपरांत सो रहे थे। तभी अचानक उन्हें साप ने काटा लिया। झटके से नींद टूट गई। घर में कोहराम मच गया। उपचार के लिए भागदौड़ शुरू हुई। लेकिन, युवक को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों के अनुसार नौजवान पुत्र को खोने के गम में पूरा परिवार जैसे टूट गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here