-खतरे से निपटने के लिए जरुरी है यह संसाधन
बक्सर खबर। अब बाजार भी खुल गया है। लोगों का आवागमन भी जारी हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं हुआ। देश में संक्रमण भी बढ़ रहा है। ऐसे में हम और आप एक दूसरे को कैसे बचाएंगे। इसके लिए जरुरी है, तीन हथियार। सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर। जिसकी जरुरत हर किसी को है। बहुत से ऐसे लोग हैं।
जो जरुरी सामान की खरीद तो कर सकते हैं। लेकिन, मास्क खरीदना उनके लिए खर्चिला है। ऐसे लोगों की मदद के लिए युवा शक्ति सेवा संस्थान ने मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करना शुरू किया है। संयोजक रामजी सिंह के अनुसार लगभग 11 हजार मास्क व 1100 सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। जिसका वितरण लोगों के बीच किया जा रहा है।




























































































