प्रियरंजन बने भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष

0
467

बक्सर खबर। भाजपा युवा मोर्चा ने युवा नेता प्रियरंजन कुमार को बक्सर का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इससे पहले प्रियरंजन प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी रहे हैं। बक्सर खबर से बातचीत में उन्होंने बताया कि मैं 2007 से भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं।

14 से 17 तक भाजपा आई टी आई का दायित्व संभाल चुका हूं। उन्होंने कहा छात्र जीवन के दौरान विद्यार्थी परिषद और संघ के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयं सेवक हूं। प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने उन्हें यह जिम्मेवारी दी है। इसके लिए मोर्चा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं उनके साथियों ने इस सफलता पर बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here