एक और बच्ची में मिला संक्रमण, संख्या पहुंची 25

0
3467

बक्सर खबर। एक और संक्रमित मरीज का पता चला है। 15 वर्ष की बच्ची को संक्रमित पाया गया है। यह भी प्रभावित इलाके से है। इस तरह आज कुल पांच नए संक्रमित की रिपोर्ट आई है। जिससे जिले के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। यहां सबसे ध्यान देने योग्य बात यह है कि संक्रमण की सूचना अब दायरा तोड़ रहा है। इस लिए बहुत जरुरी है सभी लोग सावधानी बरते। अन्यथा संक्रमण किसके यहां पहुंचेगा। किसी को पता नहीं है। बहुत से लोग यह जानने का प्रयास कर रहे हैं।

किसको और कहां हुआ है। यहां सिर्फ इतना कहा जा सकता है। अभी तक के सारे केस एक ही इलाके से आए हैं। जिसे प्रशासन ने सील कर रखा है। वहां से स्क्रीनिंग के बाद जिन लोगों का सैंपल भेजा जा रहा है। उसी जांच के आधार पर संख्या सामने आ रही है। इस इलाके में दुकानों पर जाना भी खतरे से खाली नहीं है। इस लिए जरुरी है, प्रभावित क्षेत्र के आस-पास के लोग भी घरों में रहें। लॉकडाउन का सख्ती से पालन ही उनको सुरक्षित रख सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here