बक्सर खबर। कामरेड ज्योति प्रकाश को आज याद किया गया। 17 मार्च उनकी शहादत हुई थी। उन्हें याद करते हुए युवाओं ने कहा उनके विचार आज भी जिंदा हैं। कठवा पुल पर लगी उनकी प्रतिमा पर आज मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिस चौक का नामकरण उनके नाम से है। इसकी तैयारी अखंड भारत नव निर्माण संघ के युवाओं ने की थी। एक दिन पहले रात तीन बजे तक युवाओं ने उनकी प्रतिमा को साफ किया, रंग रोगन किया और फिर उसे फूल की मालाओं से सजाया।
इसकी जानकारी देने वाले मोहित कुशवाहा ने बताया कि इस कार्य में अश्विनी, गणेश, तस्लीम व मुन्ना पेंटर भवर सिंह ने सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाक्य, विक्की मौर्य, पीयूष कुशवाहा, धनजी कुशवाहा, डॉ अजीत कुशवाहा, सोनमती गैस एजेंसी के भीम सिंह कुशवाहा, परमजीत कुशवाहा, अमृतलाल कुशवाहा, शिवजी सिंह कुशवाहा, बबन कुशवाहा बक्सर गन हाउस, अजय मेडिकल अश्वनी कुशवाहा व तमाम युवाओं ने हमारी मदद की। इस मौके पर अन्य सामाजिक व राजनीतिक लोग भी उपस्थित रहे।


































































































