‌‌‌करंट लगने से युवक की मौत, इसी वर्ष बना था पिता

0
1779

बक्सर खबर। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना आज सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे की है। मुरार थाना के पुरैना गांव में युवक खेत के पटवन में व्यस्त था। बिजली आई तो मोटर चलाने गया। स्टाटर के पास जैसे ही पहुंचा उसे करंट लग गया। पास में ही उसके पिता थे। उन्होंने देखा तो बेटे को जबरन पकड़ कर खींच लिया। इस वजह से उन्हें भी करंट का जोरदार झटका लगा। लेकिन वे बच गए। बेटा बेहोश हो गया।

तुरंत उसे रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। लेकिन, वहां पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि युवक अरविंद कुमार यादव पुत्र भोला यादव का पीछले वर्ष ही गौना हुआ था। कुछ माह पहले उसे पिता बनने का सुख मिला मिला था। लेकिन काल का चक्र ऐसा आया कि उसे चाहकर भी परिवार वाले बचा नहीं सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here