-मुखिया पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी
बक्सर खबर। खुटां से बांध कर व्यक्ति की पिटाई हो। तो यह बात अपने आप में चौकाने वाली है। लेकिन, यहां जो तस्वीर है। वह इस बात की गवाही दे रही है। मामले के पीछे का सच क्या है। यह पता लगाने में पुलिस जुटी है। पीडि़त बबन यादव के बयान पर जिले के नैनिजोर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामला पिछले सप्ताह का है। पीडि़त ने महुआर पंचायत की मुखिया के पति के खिलाफ यह गंभीर आरोप लगाया है। पूछने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने कहा। शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है। घटना 21 दिसम्बर सुबह 6:40 बजे नैनिजोर थाना क्षेत्र के महुआर गांव की है।
सिमरी थाना के डुमरी गांव का निवासी बनन यादव उर्फ विधायक महुआर गांव में संजय सिंह का ट्रैक्टर चलाता है। उसका कहना है मुखिया गंगजली देवी के पति ललन यादव व परिवार के लोगों ने पकड़ कर मारपीट करने लगे। उसी गांव में बहन की शादी भी हुई है। मैं अपने बहनोई गणेश यादव के यहां जा रहा था। उसी दौरान मुखिया पति और उनके समर्थक हथियार के बल पर पकड़ ले गए। खुटे बांधकर जमकर पीटा। इतना मारा की मैं बेहोश हो गया। जिसके बाद एएसआई राजगृह राम व पुलिस के लोग खुटे से खोलकर लगभग साढ़े तीन घंटे बाद ले गई। उसके साथ घटना क्यों हुई तो उसने बताया कि उसके बहनोई गणेश का जमीन ललन यादव व शोभा यादव योगेन्द्र यादव गौरी यादव, झूमन यादव व करीया यादव कब्जा जामना चाहते है। जब से मैं गया हूं तब से उनलोगों की दाल नहीं गल रही है। इसी से नजराज होकर मुझे बेरहमी से खुटें में बांधकर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

मुखिया पति ने कहा आरोप गलत, मैंने उसे छुड़ाया था
बक्सर खबर। महुआर पंचायत की मुखिया गंगजली देवी के पति ललन यादव ने कहा आरोप झूठा है। मैंने तो उसे बचाया है। 20 दिसम्बर की गांव के शोभा यादव के यहां से बाइक चोरी हो गई थी। उसी आरोप में वह पकड़ा गया था। जिसके बाद मुझें शोभा यादव व उनके परिजन जनप्रतिनिधी होने के नाते लेने आए। बस मेरा इतना कसुर था कि मैं पुलिस के आने के पांच मिनट पहले पहुंचा। जब मैं पहुंचा तो खुंटा में बंधा था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में हमने मिलकर छुड़ाया। उसने अदावत बस मेरा भी नाम मुकदमें में दे दिया है। कानून पर मुझे पुरा भरोसा है।




































































































