शहर में फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

0
323

बक्सर खबर। शहर के मुख्य पथों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन पुन: कार्रवाई करेगा। इसके लिए सदर एसडीओ ने नगर परिषद को पत्र भेज आगाह किया है। उन्होंने दुर्गा पूजा और मोहर्रम का जिक्र करते हुए लिखा है। स्टेशन से लगायत सभी मुख्य पथों पर दुकानें लगी हैं। इससे आने जाने वाले लोगों के साथ वाहनों के चलने में भी समस्या होती है। इन सभी को हटाया जाना चाहिए। तीन दिनों की मोहलत देकर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही पीपी रोड पर भी यातायात निरीक्षक व अन्य पदाधिकारी ध्यान दें। यहां सड़के के दोनों तरफ ठेले एवं दुकानों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। साथ ही बीच सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से चौड़ी सड़क भी पतली हो जाती है। वाहनों सहित फर्नीचर आदि बेचने वालों के अतिक्रमण को हटाया जाए। इसका अनुपाल करने की सख्त हिदायत उनके कार्यालय से जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here