अवैध असलहे संग सरपंच पति गिरफ्तार

0
1642

बक्सर खबर। डुमराव प्रखंड के अटांव पंचायत की सरपंच रीता देवी के पति रामेश्वर यादव को डुमराव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें अटांव से ही गिरफ्तार किया। इनके घर से एक अवैध दोनाली बंदूक बरामद हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब के नशे में सरपंच पति रामेश्वर यादव पुत्र महेश यादव गांव में लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। पुलिस ने वहां पहुंचकर घर की तलाशी ली तो मौके बंदूक बरामद हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here