श्वेता पाठक ने पुलिस को दी गिरफ्तारी की चुनौती, आप से तोड़ा नाता

0
983

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव लड़ चुकी आप नेत्री श्वेता पाठक सोमवार को बक्सर पहुंची। उन्होंने यहां आते ही पुलिस कप्तान से मुलाकात की और खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उन्होंने पुलिस कप्तान से बताया 17 जून को उनके साथ मारपीट की वारदात हुई। उन्हें इतनी गंभीर चोट आई की उपचार के लिए दिल्ली जाना पड़ा। वहीं पुलिस ने उल्टे उनके खिलाफ गलत झूठी शिकायत करने वालों की प्राथमिकी दर्ज कर ली।

अगर यही न्याय है तो हमें गिरफ्तार किया जाए। लेकिन कप्तान राकेश कुमार ने उन्हें बताया किसी के मुकदमा कर देने से कुछ नहीं होता। जांच चल रही है आप परेशान नहीं हों। इसके बाद दोपहर में पाठक ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपनी बात मीडिया के समझ रखी। जिसमें कहा गया मेरे साथ गलत हुआ है। पहले भी उन लोगों ने मुझसे मारपीट की थी। पाठक ने बताया पार्टी की तरफ से मुझे कोई मदद नहीं मिल रही है। दल से नाराज पाठक ने पार्टी छोडऩे की बात भी कही। उन्होंने कहा मैं इसके खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार हूं। प्रशासन के खिलाफ आंदोलन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here