चौंकिए नहीं पढ़े कैसे एक जग से नप ने निकाल लिए करोड़ों के …

0
608

बक्सर खबर । नगर परिषद शहर में नालियों और गलियों के निर्माण पर करोड़ो-करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 41 योजनओं का चयन किया गया है। इसके लिए प्राक्कलन पूर्व से तैयार था। निविदा भी प्रकाशित हुई थी। जो आवेदन पड़े उनका निपटारा गुरुवार को किया गया। नगर परिषद की सशक्त कमेटी की देखरेख में बारी-बारी से योजनावार आवेदनों का निपटरा किया गया। इसके लिए कार्यालय कक्ष में पानी पीने वाला एक जग रखा गया था। सबकुछ बहुत ही पारदर्शी तरीके से हो रहा था।

मुख्य पार्षद माया देवी बीच में बैठीं थी। उनके एक तरफ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार दूसरी तरफ उपाध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह। जग में निविदा कर्ताओं के नाम की पर्ची डाली जा रही थी। जो योग्य आवेदक थे। फिर उपाध्यक्ष उसमें से पर्ची निकालते थे। जिसके भाग्य में जो आए। सबकुछ इतना सहज तरीके से हो रहा था कि देखने वाले भी हैरान थे। इस बीच कुछ लोगों से यह सुनने को मिला कुछ वार्डो के साथ भेदभाग हुआ है। जैसे वार्ड संख्या 18-19 के लिए योजनाएं नहीं दी गईं। बहरहाल टेंडर निष्पादन की बैठक में मुख्य व कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मौजूद थे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here