गबन करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर वसूली के आदेश

0
540

बक्सर खबर: अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण कार्यालय की ओर से गबन करने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश हुए हैं। 9 मार्च को आया यह आदेश श्री शारदा सहयोगी उच्च विद्यालय ,लोधास से संबंधित है। उपेंद्र कुमार सिंह पुत्र सुबाष सिंह, ग्राम पोस्ट विक्रम इंगलिश, थाना सिकरौल की शिकायत पर अपर समाहर्ता ने यह आदेश दिया है।

उपेंद्र ने शिकायत की थी कि स्कूल के बैंक आफ बड़ौदा शाखा बक्सर के खाता संख्या 3120010001095 से अवैध निकासी कर ली गई है। इस मामले की जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने की। उन्होंने जांच में दोषी पाते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसी मामले में एडीएम ने कानूनी कार्रवाई के साथ ही राशि वसूलने के आदेश दिए हैं। इस सिलसिले में पूछने पर इटाढ़ी पुलिस ने मामले से अनजान होने की बात कही।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here