बक्सर खबर : धनसोई में रविवार की सुबह मुन्ना साह की हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में स्थानीय व्यवसायियों और लोगों ने बाजार को बंद कर दिया है। मुख्य पथ जाम कर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है डीएम को बुलाया जाए। वे हमें आश्वासन दें। इसके बाद जाम समाप्त किया जाएगा। मौके पर फिलहाल डीएसपी शैशव यादव व डीसीएलआर राजेश कुमार पहुंचे हुए हैं। पिछले डेढ़-दो घंटे से वे बात का क्रम जारी है। लेकिन ग्रामीण यह कहते नहीं थक रहे। हमें कुछ नहीं चाहिए। बस डीएम को बुला दीजिए।
वहीं दूसरी तरफ हत्या के कारणों के बारे में पूछने पर कोई भी धरनार्थी यह बताने का तैयार नहीं। वजह क्या है अथवा किसने ऐसा किया होगा। एक बात खुलकर सामने आई की। मुन्ना आस-पास के लोगों को जरुरत पडऩे पर कुछ रुपये ब्याज पर दिया करता था। हो सकता है किसी को उसने रुपये दिए हो। समय से चुकता नहीं करने वाले ने उसको रास्ते से हटाने की साजिश की हो। इन अटकलों के बीच अभी तक किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।







































































































