बक्सर खबर : आजाद भारत में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार गुलाम हैं। हमारे साथ ऐसा बर्ताव होता है। यह दर्द है पीडीएस दुकानदारों का। वे अपने आप को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। वर्षो से इस मांग के साथ उनका संघर्ष जारी है। अपने अधिकार और अन्य समस्याओं प्रशासनिक स्तर से आ रही समस्याओं से जुड़ी सत्रह मागों के साथ मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने धरना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे ने की। इस दौरान महामंत्री सच्चिदानंद उपाध्याय, भुटेश्वर सिंह, जीतनरायण राम, मनोरंजन राय, हरिनाथ प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश यादव एवं अन्य पदाधिकारी व डीलर उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने बक्सर खबर को बताया कि हमारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 31 को पटना के आइएमए हाल में है। जहां हम आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि डीलर राशन वितरण बंद कर हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं।

































































































