‌‌‌तीसरे चरण में 63 प्रतिशत मतदान, राजपुर के बक्से सील

0
508

बक्सर खबर। जिले में चल रहे पैक्स चुनाव का तीसरा चरण शुक्रवार को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में 63 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान से पूर्व शुरू ही बारिश के कारण कई तरह की समस्याएं सामने आई। बावजूद इसके मतदाताओं के उत्साह में कमी नहीं दिखी। इसकी वजह रही प्रत्याशियों का तत्पर होना। अपने निजी वाहनों से लोगों को बूथ तक पहुंचाया। पुरुष से कहीं ज्यादा सुविधा महिला मतदाताओं को मिली। इसकी वजह से उनका मत प्रतिशत भी पुरुषों से कम नहीं रहा। सुबह सात बजे ही बूथ पर मतदाता पहुंच गए थे। जबकि यह अनुमान लगाया जा रहा था। ठंड के कारण दिन चढ़ने के बाद लोग मतदान करने आएंगे।

मतदान करने पहुंचे ग्रामीण

लेकिन, ठंड का असर चुनावी सरगर्मी के आगे फिका पड़ गया। प्रखंड के मंगरांव बूथ पर मतदान का क्रम शाम पांच बजे तक जारी था। क्योंकि वहां मतदाताओं की कतार लगी थी। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड स्थित वज्र गृह में मतपेटियों को जमा करने का कार्य भी शुरू हो गया था। अधिकारिक आंकड़े के अनुसार प्रखंड की 19 पंचायतों में पैक्स का चुनाव हुआ। इसके लिए कुल 62 बूथ बनाए गए थे। अध्यक्ष पद के कुल 62 एवं सदस्य पद के 140 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी हार-जीत का फैसला शनिवार को होगा। मतदान के दौरान सदर एसडीओ केके उपाध्याय व डीएसपी सतीश कुमार बूथों का निरीक्षण करते देखे गए। कुल मिलाकर प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here