‌‌ लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 310 वाहन पकड़े गए

0
3234

-187 वाहनों से वसूला गया डेढ़ लाख जुर्माना
बक्सर खबर। जैसा की पहले ही बता दिया गया था। निजी वाहनों के प्रयोग पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आज मंगलवार को पुलिस ने जिले भर में हर जगह वाहनों की जांच की। जिले के सभी 22 थानों और ओपी से इसकी रिपोर्ट मिलली है। नगर में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखा गया। नगर थाने की टीम ने 15 व ट्रैफिक पुलिस ने 25 अर्थात कुल 40 वाहन पकड़े गए। दूसरे नंबर पर रहा औद्योगिक थाना। वहां 35 वाहन पकड़े गए। एसपी यूएन वर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को चले अभियान में कुल 310 वाहन पकड़े गए। 187 से जुर्माने के तौर पर 1 लाख 57 हजार 500 रुपये वसूले गए। उनके अनुसार यह आकड़ा और आगे बढ़ेगा।

क्योंकि सौ से अधिक वाहनों चालकों से जुर्माना लिया जाना है। फिलहाल आपको बता दें। पुलिस ने किसी वाहन को जब्त नहीं किया है। सबको जुर्माना ले छोड़ा जा रहा है। सख्ती के बावजूद भी प्रशासन ने थोड़ी नरमी दिखाई है। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया हैं ऐसे वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है। वैसे सख्ती का मुख्य कारण लॉकडाउन को प्रभावी बनाना है। अगर हम बात प्रशासनिक तैयारी की करें तो यह जान लेना आवश्यक है। सख्ती लगातार बीस अप्रैल तक जारी रहेगी। उसके बाद अगर जिला ग्रीन जोन में रहा तो थोड़ी राहत भी मिलेगी। इस लिए बगैर किसी आवश्यक कारण के, एक जगह से दूसरी जगह न जाएं तो बेहतर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here