270 पेटी शराब के साथ पांच गिरफ्तार

0
3803

बक्सर खबर। रात के अंधेरे में शराब के तस्कर बड़े कारनामे कर रहे हैं। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि योगियां में शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। रात डेढ़ बजे जब शराब लदी गाड़ी तय स्थान पर पहुंची तो पुलिस ने धावा बोल दिया। भागने पहले रंगेहाथ चार लोग गिरफ्तार हुए। मौके से 270 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वहां मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पिकअप चालक मो. ईजराइल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद जब्त शराब व गिरफ्तार लोगों को ब्रह्मपुर थाना ले जाया गया।

इसकी जानकारी डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बक्सर खबर को दी। उनके अनुसार शराब तस्करी के आरोप में सोनू कुमार पिता गोपाल गोड़ निवासी खरहाटांड, अनिल कुमार पांडेय व मनोज कुमार पांडेय दोनों पुत्र सिद्धनाथ पांडेय ग्राम मिश्रवलिया थाना ब्रह्मपुर, अंजनी यादव पिता रामव्यास यादव ग्राम योगियां को गिरफ्तार किया गया है। शराब के अलावा एक पिकअप, कार व एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि इस धंधे का मुख्य सरगना सुनील पांडेय वल्द सिद्धनाथ पांडेय है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here