‌‌‌राजपुर में गुरूवार को पांच पदों के लिए 218 ने किया नामांकन

0
456

तीसरे दिन तीज के कारण कम दाखिल हुए पर्चे
बक्सर खबर। पंचायत चुनाव के लिए जिले के राजपुर प्रखंड में नामांकन का सिलसिला जारी है। सूचना के अनुसार 9 सितम्बर को तीज का त्योहार होने के कारण कम नामांकन हुए। प्राप्त सूचना के अनुसार पांच पदों के लिए कुल 218 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। प्रखंड निर्वाची कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया पद के लिए कुल 12 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें महिलाओं की संख्या 7 रही।

सरपंच पद के लिए 12 नामांकन हुए, जिसमें महिला उम्मीदवार की संख्या 4 रही। बीडीसी पद के लिए 22 नामांकन हुए जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 9 है। पंच पद के लिए 46 ने पर्चा भरा, जिसमें महिलाओं की संख्या 30 एवं वार्ड सदस्य 126 लोगों ने नामांकन किया। इसमें महिलाओं की संख्या 70 है। वहीं जिला परिषद की तीन सीटों के लिए गुरूवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। पिछले दो दिनों में जिप सदस्य के 15 लोगों का नामांकन हो चुका हैं। वहीं राजपुर में सात सितम्बर को 129 एवं आठ सितम्बर को 218 लोगों ने नामांकन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here