‌‌‌जनतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार को ईडी ने किया गिरफ्तार

0
1319

– आय से अधिक संपति मामले में हुई है कार्रवाई
बक्सर खबर। पाटलिपुत्र बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर व जन तांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को यह कार्रवाई हुई। उन्हें फ्रेजर रोड स्थित महाराजा कामेश्वर कंपलेक्स से हिरासत में लिया गया। ऐसी सूचना प्रदेश के कई मीडिया हाउस ने प्रकाशित की है। जो खबरें सामने आई हैं।

उसके अनुसार 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपति का मामला उनके खिलाफ है। इसके अलावा पूर्व से भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थक व पार्टी नेता राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं। क्योंकि वे हमेशा राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहते हैं। बक्सर से वे पिछला लोक सभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनकी पार्टी के अनेक नेता इस जिले में भी विद्यमान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here